scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमदेशकेरल की संशोधित मतदाता सूची में 2.23 लाख प्रवासी मतदाता

केरल की संशोधित मतदाता सूची में 2.23 लाख प्रवासी मतदाता

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 21 फरवरी (भाषा) केरल में शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद के बाद भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी की गई नयी मतदाता सूची के अनुसार 2.23 लाख प्रवासी मतदाता हैं।

यह एक ऐसा राज्य है जहां बड़ी संख्या में लोग विदेश में काम करते हैं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 2,23,558 लोगों ने प्रवासी मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया है।

प्रवासी मतदाताओं की सबसे अधिक संख्या कोझिकोड जिले के कुट्टियाडी निर्वाचन क्षेत्र से है, जहां 16,002 मतदाता हैं। इसके बाद नादपुरम (कोझिकोड जिला) में 12,424, तिरूर (मलप्पुरम जिला) में 8,601 और कल्लियसेरी (कन्नूर जिला) में 8,097 मतदाता हैं।

सबसे कम संख्या तिरुवनंतपुरम जिले के नेय्याट्टिनकारा में दर्ज की गई, जहां केवल 13 प्रवासी मतदाता हैं। कट्टाकड़ा (तिरुवनंतपुरम जिला) में 35 और परस्सला (तिरुवनंतपुरम जिला) तथा इडुक्की जिले के इडुक्की निर्वाचन क्षेत्र में 39-39 प्रवासी मतदाता हैं।

निर्वाचन आयोग की नयी सूची के अनुसार, कुल प्रवासी मतदाताओं में से 1,90,090 पुरुष, 33,458 महिलाएं और 10 ट्रांसजेंडर हैं।

भाषा नेत्रपाल रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments