scorecardresearch
Thursday, 14 May, 2026
होमदेशराजस्थान प्रशासनिक सेवा के 187 अधिकारियों का किया गया तबादला

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 187 अधिकारियों का किया गया तबादला

Text Size:

जयपुर, 13 मई (भाषा) राजस्थान सरकार ने बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया, जिसके तहत राज्य भर में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 187 अधिकारियों का तबादला किया गया।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी किये गये एक आदेश के अनुसार, कई विभागों में नेतृत्व परिवर्तन हुए और जिला स्तर पर कई पदों में भी फेरबदल किया गया।

प्रमुख तबादलों में पशुपालन विभाग के निदेशक पंकज ओझा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का निदेशक बनाया गया है।

उनकी जगह गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार कश्मी कौर रन को नियुक्त किया गया है।

जयपुर-1 की एडीएम विनीता सिंह को राजस्थान राज्य बीज निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि ज्योति चौहान का तबादला राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक के पद से हटाकर चिकित्सा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया गया है।

स्थानीय निकाय विभाग (डीएलबी) के उप निदेशक विनोद कुमार पुरोहित को चौहान के स्थान पर राजस्थान रोडवेज में कार्यकारी निदेशक (यातायात) के पद पर तैनात किया गया है। झुंझुनू जिला परिषद के सीईओ कैलाश चंद यादव को कॉलेज शिक्षा विभाग में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसी तरह कई अन्य स्थानांतरण एवं पदस्थापन किये गये हैं।

भाषा राजकुमार प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments