scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशश्रीलंका से रिहा किए गए तमिलनाडु के 15 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंका से रिहा किए गए तमिलनाडु के 15 मछुआरे चेन्नई पहुंचे

Text Size:

चेन्नई, 29 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका की हिरासत से रिहा होने के बाद तमिलनाडु के 15 मछुआरे बुधवार सुबह चेन्नई पहुंचे।

रामेश्वरम के इन मछुआरों को इस साल की शुरुआत में मछली पकड़ते समय समुद्री सीमाओं को कथित तौर पर पार किए जाने के बाद श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया था।

हाल ही में कोलंबो में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन द्वारा द्वीपीय राष्ट्र के मंत्रियों के साथ हुई वार्ता के बाद मछुआरों की स्वदेश वापसी हुई।

तमिलनाडु मत्स्य विभाग ने मछुआरों को उनके पैतृक स्थान तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की।

राधाकृष्णन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी।

भाषा यासिर अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments