नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) अमेरिका द्वारा पनामा निर्वासित किये गये 12 भारतीय नागरिक रविवार शाम लैटिन अमेरिकी देश से भारत लौट आये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
निर्वासित लोग नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरे। यह अमेरिका द्वारा निर्वासन के बाद पनामा से लौटने वाले भारतीयों का पहला जत्था है।
समझा जाता है कि ये 12 भारतीय उन 299 अवैध प्रवासियों में शामिल हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले अमेरिका ने पनामा निर्वासित किया था।
इससे पहले अवैध प्रवासियों के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप सरकार की कार्रवाई के बीच पांच, 15 और 16 फरवरी को अवैध भारतीय प्रवासियों के तीन जत्थों को अमेरिका से वापस भेजा गया था।
भाषा
शुभम अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.