scorecardresearch
Saturday, 5 October, 2024
होमदेशहिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार

Text Size:

शिमला, आठ मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश पुलिस के कांस्टेबलों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में रविवार को चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडु ने यह जानकारी दी।

डीजीपी ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि इस मामले में शनिवार को तीन लोगों सहित अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि रविवार को गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में पंजाब के विजय किशोर (47) और दिल्ली के नरिंदर कुमार (49) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले के विशाल (23) और ऊना निवासी विपिन (35) को भी रविवार को गिरफ्तार किया गया। डीजीपी ने कहा कि विशेष जांच दल वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से मामले की जांच कर रहा है।

प्रश्न पत्र लीक होने की खबरों के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मार्च में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को छह मई को रद्द कर दिया था। उम्मीदवारों के फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद 27 मार्च को 1,700 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

भाषा आशीष अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments