scorecardresearch
Saturday, 29 June, 2024
होमदेशवसंत विहार में दीवार ढही: मलबे से एक मजदूर का शव निकाला गया, दो मजदूरों के फंसे होने की आशंका

वसंत विहार में दीवार ढही: मलबे से एक मजदूर का शव निकाला गया, दो मजदूरों के फंसे होने की आशंका

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से शनिवार सुबह एक मजदूर का शव निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दो और मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को दीवार गिरने की सूचना शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मिली थी।

डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 19 वर्षीय संतोष कुमार यादव के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उसके शव को शनिवार को सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि यादव को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि अन्य श्रमिकों को बचाने के लिए अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और विभिन्न नगर निकाय एजेंसी बचाव अभियान में शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है और पंप की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

भाषा सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments