scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशराहुल भट्ट हत्याकांड : बडगाम में भाजपा नेताओं को प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा

राहुल भट्ट हत्याकांड : बडगाम में भाजपा नेताओं को प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा

Text Size:

श्रीनगर, 15 मई (भाषा) भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेताओं को रविवार को बडगाम जिले के शेखपुरा में प्रवासी कॉलोनी का दौरा करने के दौरान प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस दौरान कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या को लेकर एक महिला ने केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन की आलोचना की।

अपने समुदाय का पक्ष रखते हुए कश्मीरी पंडित महिला रो पड़ी और उन्होंने कहा कि पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आया था क्योंकि उन्हें लगा कि वे राज्य में अपनी जमीन खो रहे हैं।

महिला ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल से कहा, ”जब हम पर आंसू गैस के गोले दागे गए तो वे कहां थे? जब उन्हें लगा कि हम सभी जगहों पर एक साथ आ गए हैं और उनका प्रभाव खत्म हो रहा है, तो उन्होंने एलजी (उपराज्यपाल) साहब के साथ बैठक की और उन्हें, हमें शांत कराने के लिए भेजा गया। यदि आप वास्तव में दुखी हैं, तो बिना सुरक्षा के हमारे साथ यहां बैठें।”

महिला द्वारा भाजपा नेताओं पर निकाले गए गुस्से का 88 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments