scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशराणा दंपति के परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे शिवसेना समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी

राणा दंपति के परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे शिवसेना समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी

Text Size:

मुंबई, 23 अप्रैल (भाषा) मुंबई पुलिस ने शनिवार को शिवसेना के उन समर्थकों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की, जिन्होंने खार स्थित उस इमारत में घुसने की कोशिश की थी, जिसमें अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ठहरे हुए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खार में राणा के अपार्टमेंट के बाहर डटे शिवसेना समर्थकों ने सुबह नौ बजे अवरोधक तोड़ दिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

राणा दंपति ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस योजना को रद्द कर दिया।

भाषा यश पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments