scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आये, महामारी से दो और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आये, महामारी से दो और मरीजों की मौत

Text Size:

मुंबई, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आये और महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,79,622 पर पहुंच गई और मृतकों की संख्या 1,47,849 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 161 लोग स्वस्थ हुए और इस तरह अब तक महामारी से 77,30,370 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,403 हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को जलगांव, नंदुरबार, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और गढ़चिरौली जिलों में कोई उपचाराधीन मरीज नहीं था।

आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से स्वस्थ होने की दर 98.11 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.87 प्रतिशत थी।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments