scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशमंत्रिमंडल विस्तार अथवा फेरबदल पर निर्णय भाजपा आलाकमान लेगा: बोम्मई

मंत्रिमंडल विस्तार अथवा फेरबदल पर निर्णय भाजपा आलाकमान लेगा: बोम्मई

Text Size:

दावणगेरे (कर्नाटक), 23 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि उन्हें इस बारे में भाजपा आलाकमान के साथ चर्चा करने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।

बोम्मई ने हाल में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी. नड्डा नयी दिल्ली में कर्नाटक पर एक विशेष बैठक करेंगे और उसके बाद उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल संबंधी फैसला करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी बुलाया जाएगा।

इस बार मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल के सवाल पर बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ”मुझे इसके बारे में पार्टी आलाकमान के साथ चर्चा के बाद ही पता चलेगा।”

भाषा

शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments