scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशप्रतापगढ़ में मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाओं की मौत

प्रतापगढ़ में मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाओं की मौत

Text Size:

प्रतापगढ़, 15 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मानिकपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मिरिया गांव में रविवार सुबह मिट्टी खोदते समय मिट्टी का टीला ढहने से उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (कुंडा) अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मिरिया गांव की निर्मला देवी (45) और वेदना यादव (30) घर की पुताई के लिए चिकनी मिट्टी लेने खेत गई थीं।

उन्होंने बताया कि मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक टीला गिरने से वे उसके नीचे दब गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह के मुताबिक, पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments