scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशपंजाब पुलिस के सामने बुधवार को पेश होंगी कांग्रेस नेत्री अलका लांबा

पंजाब पुलिस के सामने बुधवार को पेश होंगी कांग्रेस नेत्री अलका लांबा

Text Size:

चंडीगढ़, 26 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेत्री अलका लांबा बुधवार को पंजाब के रूपनगर जिले में पुलिस के सामने पेश होंगी। लांबा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध “भड़काऊ बयान” देने का मामला दर्ज है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मंगलवार को कहा कि वह और प्रताप सिंह बाजवा समेत पार्टी के अन्य नेता लांबा के साथ थाने जाएंगे।

पंजाब पुलिस केजरीवाल के विरुद्ध “भड़काऊ बयान” को लेकर दर्ज मामले के संबंध में, 20 अप्रैल को लांबा और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के घर गई थी। विश्वास के विरुद्ध रूपनगर के सदर थाने में 12 अप्रैल को मामला दर्ज हुआ था।

विश्वास ने केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने कहा था कि इस मामले में पूछताछ के लिए लांबा को तलब किया गया है क्योंकि उन्होंने केजरीवाल के विरुद्ध विश्वास के बयान का समर्थन किया था।

भाषा यश अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments