scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशनोएडा में बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा, 28 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में युवती को बंधक बनाकर उसके साथ कथित बलात्कार करने के आरोपी को थाना जेवर की पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जेवर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के चिरोली गांव में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती को भूषण नामक आरोपी ने बंधक बनाकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया था।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी भूषण को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

भाषा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments