scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशदुमका में ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

दुमका में ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

Text Size:

दुमका, 24 अप्रैल (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में रविवार को दुमका-मसलिया मुख्यमार्ग पर जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत चूटोनाथ मंदिर जाने वाले गेट के पास एक मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक सवार राजेश कुमार सिन्हा (55) की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल उनके पुत्र आदित्य राज (16) की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गयी।

दुमका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि मृतक दुमका के दुधानी (केवटपाड़ा) मोहल्ले के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया।

भाषा, संवाद, इन्दु शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments