scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशझारखंड : बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

झारखंड : बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

जमशेदपुर, 24 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंघभूम जिले में एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार 44 वर्षीय व्यक्ति को अदालत ने रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, तेतुलडंगा गांव में एक नाबालिग से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आने के बाद आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के तत्काल बाद पुलिस का विशेष दल गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भाषा

शफीक पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments