scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशजयपुर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट मामले में छह लोग गिरफ्तार

जयपुर में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट मामले में छह लोग गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, 24 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र में शनिवार रात सिविल ड्रेस में गश्त कर रहे थानाधिकारी और दो कांस्टेबल के साथ मारीपट कर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में छह लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी अरुण कुमार पूनियां ने बताया कि जामडोली चौराहे पर सुमेल के पास बीती रात गश्त के दौरान एक जगह एकत्रित 15-20 लोगों से इकठ्ठा होने का कारण पूछने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यहार कर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि मामले में छह आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पूनियां ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी निजी वाहन से सिविल ड्रेस में गश्त कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 18 नामजद सहित 30-40 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 332,353,427 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज बिहारी शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments