scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशगुजरात: बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 30 घायल

गुजरात: बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 30 घायल

Text Size:

पालनपुर (गुजरात), 15 मई (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले में पालनपुर कस्बे के पास रविवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो बस यात्रियों और उसके चालक की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ जब निजी लग्जरी बस राजस्थान के रामसिन से गुजरात के अहमदाबाद की तरफ जा रही थी।

पालनपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक अहमदाबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कनोदर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे ट्रक लगा रहा था, तभी बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में बस में सवार दो यात्रियों और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी।

अधिकारी ने कहा कि लगभग 30 बस यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें पालनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

भाषा फाल्गुनी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments