scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशगिरफ्तारी के छह साल से अधिक समय बाद इंद्राणी मुखर्जी जेल से बाहर निकली

गिरफ्तारी के छह साल से अधिक समय बाद इंद्राणी मुखर्जी जेल से बाहर निकली

Text Size:

मुंबई, 20 मई (भाषा) अपनी बेटी शीना बोरा की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तारी के छह साल नौ महीने बाद पूर्व मीडिया कार्यकारी अधिकारी इंद्राणी मुखर्जी शुक्रवार की शाम यहां भायखला महिला जेल से बाहर निकली।

उच्चतम न्यायालय ने इंद्राणी मुखर्जी को इस मामले में बुधवार को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।

इंद्राणी शाम साढ़े पांच बजे जेल से बाहर आई और वहां से एक कार में बैठकर चली गयी।

जेल के बाहर इंद्राणी के वकील मौजूद थे। बाहर निकल कर इंद्राणी ने मीडियाकर्मियों को देखा और मुस्कान बिखेरी।

निचली अदालत ने बृहस्पतिवार को इंद्राणी को दो लाख रुपये का अस्थायी नकद बॉण्ड भरने को कहा था।

भाषा सुरेश मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments