scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशकौशांबी में पिता ने अपने पुत्र को गोली मारी, मौत

कौशांबी में पिता ने अपने पुत्र को गोली मारी, मौत

Text Size:

कौशांबी (उप्र), 10 मई (भाषा) कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे को गोली मार दी जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमराज मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के फतेहपुर सहाबपुर गांव निवासी शिवनारायण पटेल ने आज दोपहर अपने बेटे बृजेश (40) को अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल बेटे को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी पिता पर पिपरी थाना क्षेत्र में चार अपराधिक मामले दर्ज हैं। पटेल के खिलाफ आखिरी मामला वर्ष 1986 में दर्ज हुआ था और उसी आधार पर थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी।

एसपी ने कहा कि उसी वक्त आरोपी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई थी और इस बात की जांच की जा रही है कि उसके शस्त्र के लाइसेंस की बहाली किस तरह की गई है।

उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मीणा ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments