वायनाड (केरल), 24 अप्रैल (भाषा) केरल में 47 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की शहद इकट्ठा करने के दौरान पेड़ से गिरकर मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह देखकर घटनास्थल पर मौजूद उसके रिश्तेदार भी घबरा गए और उनमें से एक महिला का बच्चा उसकी गोद से फिसलकर पास के एक नाले में गिर गया और उसकी भी मौत हो गई।
मेप्पाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा शनिवार देर रात वायनाड-नीलांबुर के जंगलों में हुआ। अधिकारियों को रविवार को वन रक्षक के माध्यम से इसका पता चला।
भाषा रवि कांत पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
