scorecardresearch
Tuesday, 18 June, 2024
होमदेशओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

Text Size:

भुवनेश्वर, 25 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के बौध जिले में बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षाबलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानतकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अभियान) देव दत्त सिंह ने कहा कि माओवादियों और ओडिशा के विशिष्ट विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों के बीच कांतामल पुलिस थाने की सीमा क्षेत्र के तहत पारहेल आरक्षित वन क्षेत्र में गोलीबारी हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘ अभियान स्थल से दो माओवादियों के शव, हथियार, हथगोले और अन्य सामान बरामद किया गया है।’’

सुरक्षाबलों का यह अभियान बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रहा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मुताबिक मारे गए माओवादियों की पहचान सुनील और संतू के रूप में की गई है। दोनों माओवादियों की 8वीं कंपनी से संबंधित थे।

उन्होंने बताया कि सुनील छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला था जबकि संतू राज्य के बीजापुर का रहने वाला था।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘इस अभियान के दौरान वन क्षेत्र में लगभग 40 लाल विद्रोहियों ने एसओजी कर्मियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।’’

यह अभियान राज्य में ऐसे समय में चलाया गया है जब कुछ दिनों के बाद प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments