scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशहरियाणा के नूंह जिले में अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगी, तीन लोग झुलसे

हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगी, तीन लोग झुलसे

Text Size:

गुरुग्राम, 19 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम शाह चौखा गांव में हुई इस घटना में अवैध फैक्टरी जलकर राख हो गई जबकि आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने में दो घंटे लग गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है और फैक्टरी मालिक गालिब समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गालिब अवैध रूप से फैक्टरी को चला रहा था। गालिब भी अपने कामगारों आदिल और शाहिद के साथ इस घटना में झुलस गया।

पिनांगवा थाने के प्रभारी ओमबीर सिंह ने कहा, ”हमने उस परिसर को सील कर दिया है…। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं।”

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments