scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशश्रीनगर में चार ‘हाईब्रिड’ आतंकवादी पकड़े गए: पुलिस

श्रीनगर में चार ‘हाईब्रिड’ आतंकवादी पकड़े गए: पुलिस

Text Size:

श्रीनगर, 10 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को चार ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां शहर के बेमिना इलाके में की गईं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से चार पिस्तौल बरामद की गयी हैं।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘पुलिस और सेना (दो राष्ट्रीय राइफल्स) ने बेमिना क्षेत्र से चार ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को चार पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’’

पुलिस का कहना है कि एक ‘‘हाइब्रिड’ आतंकवादी आतंकवाद के प्रति सहानुभूति रखता है और उसे इतना कट्टर बनाया गया है कि वह एक लक्षित हमला कर सकता है और फिर सामान्य जीवन में वापस आ सकता है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments