scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संतूर वादक शिव कुमार शर्मा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संतूर वादक शिव कुमार शर्मा के निधन पर संवेदना व्यक्त की

Text Size:

जयपुर, 10 मई (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विख्यात संतूर वादक और संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया के लिये एक बहुत बड़ी क्षति है।

शिव कुमार शर्मा का मुंबई में मंगलवार को सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। कलराज मिश्र ने ट्वीट किया, ‘‘संतूर के पर्याय पं.शिव कुमार का निधन संगीत के एक युग का अवसान है, उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। कश्मीर घाटी की प्रकृतिक धुनों को सन्तूर में जीवंत कर उन्होंने माधुर्य का इतिहास रचा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व उनके परिजनों-प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

गहलोत ने ट्वीट में कहा, ‘‘महान संगीतकार और संतूर वादक पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। उनका निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया के लिये एक बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उनके परिवार और प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’

भाषा कुंज पृथ्वी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments