कौशांबी (उप्र) 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में शनिवार को दो युवक यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबे युवकों के शव को खोजने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
चायल के पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम कांत ने बताया कि संदीप दुबे (28 ) और प्रियांशु मिश्रा (16 ) अकिल थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल आए थे। उन्होंने बताया कि संदीप व प्रियांशु घर के अन्य लड़कों के साथ शनिवार सुबह यमुना नदी के ऐंगवा घाट में नहाने गए थे। उन्होने बताया कि नहाते समय प्रियांशु व संदीप गहरे पानी में जाने से डूब गए।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों की सहायता से डूबे युवकों की तलाश की जा रही है।
भाषा सं जफर
रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
