scorecardresearch
Wednesday, 23 July, 2025
होमदेशमुंबई : ब्रिटिश महिला से बांद्रा के क्लब में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : ब्रिटिश महिला से बांद्रा के क्लब में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, छह मई (भाषा) मुंबई के बांद्रा इलाके के एक क्लब में 44 वर्षीय ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात की है, जब यहां ब्रिटिश उप उच्चायोग में काम करने वाली महिला अपने पति के साथ क्लब पहुंची थी। महिला का पति भी उसी कार्यालय में काम करता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब महिला रात करीब साढ़े 11 बजे वॉशरूम गई तो आरोपी (35) ने उससे छेड़छाड़ की। घटना के बाद महिला अपनी टेबल पर लौटी और पति एवं दोस्तों को इस बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।’’

इस बीच, पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान घनश्याम लालचंद यादव के रूप में हुई है, जिसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 ए (अनुचित तरीके से शारीरिक संपर्क और यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से शब्द, हावभाव या कार्य का प्रदर्शन) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी एमबीए ग्रैजुएट है।

भाषा

सुरभि नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments