scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशनड्डा शुक्रवार से दो दिनों के हिमाचल दौरे पर रहेंगे

नड्डा शुक्रवार से दो दिनों के हिमाचल दौरे पर रहेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रेल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे एक रोड शो सहित कई सार्वजनिक और सांगठनिक काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे। इस महीने नड्डा का यह दूसरा हिमाचल दौरा होगा।

यह जानकारी भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में दी। उन्होंने बताया कि नड्डा 22 और 23 अप्रैल को कांगड़ा जिले में रहेंगे।

बलूनी के मुताबिक नड्डा शुक्रवार को कांगड़ा के नगरोटा बगवां बाजार में पूर्वांह्न 11.30 बजे रोड शो करेंगे और इसके बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वह मां चामुंडा माता मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

भाजपा नेता ने बताया कि नड्डा अगले दिन धर्मशाला में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की एक बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद मां ब्रजेश्वरी माता के दर्शन करेंगे।

नड्डा ने इससे पहले नौ से 11 अप्रैल तक अपने गृह राज्य का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने शिमला और बिलासपुर का दौरा किया था।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments