scorecardresearch
Monday, 23 September, 2024
होमदेशदिल्ली भाजपा के नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की

दिल्ली भाजपा के नेताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) दिल्ली भाजपा के नेताओं के एक समूह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रधान से मुलाकात करने वाले नेताओं में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी शामिल थे।

जहांगीरपुरी हिंसा, राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव और नगर निकाय चुनावों में मद्देनजर इन बैठकों को अहम माना जा रहा है। इनसे शहर के राजनीतिक मामलों में भाजपा के शीर्ष नेताओं की दखलअंदाजी बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं।

प्रधान से मुलाकात करने वाले नौ नेताओं में भाजपा के सांसद और विधायक शामिल थे। दिल्ली भाजपा के कुछ नेताओं ने कहा कि यह एक औपचारिक मुलाकात थी। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान दिल्ली में भाजपा के सामने पेश आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई।

भाषा यश पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments