scorecardresearch
Monday, 7 October, 2024
होमदेशगुजरात : बनासकांठा से कांग्रेस नेता भटोल भाजपा में शामिल

गुजरात : बनासकांठा से कांग्रेस नेता भटोल भाजपा में शामिल

Text Size:

अहमदाबाद, नौ मई (भाषा) गुजरात के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता वसंत भटोल सोमवार को गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय ‘कमलम’ में पार्टी में शामिल हो गए।

भटोल ने अप्रैल 2019 में आम चुनाव से पहले भाजपा छोड़ दी थी और विपक्षी पार्टी द्वारा उनके पिता पार्थी भटोल को बनासकांठा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

भटोल ने 2009 में बनासकांठा की दांता विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव जीता था।

भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने भटोल के पार्टी में वापस आने का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर गलती की और दावा किया कि वह ‘‘मातृ संगठन’’ में वापस आकर इसे ठीक कर रहे हैं।

गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। भटोल ने दावा किया कि वह बिना किसी पूर्व शर्त या टिकट की उम्मीद के फिर से भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments