scorecardresearch
सोमवार, 9 जून, 2025
होमदेशकांग्रेस नेताओं ने आनंद भवन में पंडित नेहरू की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

कांग्रेस नेताओं ने आनंद भवन में पंडित नेहरू की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

Text Size:

प्रयागराज, 14 नवंबर (भाषा) भारत रत्न और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि इलाहाबाद में जन्में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के आंदोलन का अलख जगाया और उन्होंने भारत के उत्थान के लक्ष्य के साथ भारी उद्योगों की स्थापना की।

आनंद भवन में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद इन नेताओं ने बच्चों से मुलाकात कर उनके बीच चाकलेट,कॉपी आदि वितरित किये।

भाषा राजेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments