scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशकांग्रेस और भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में हो पशु कल्याण नीति प्रस्ताव : पेटा

कांग्रेस और भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में हो पशु कल्याण नीति प्रस्ताव : पेटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) पशु कल्याण समूह ‘पेटा’ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के अध्यक्षों को पत्र लिखकर 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र में पशु कल्याण संबंधी नीतियों को शामिल करने का आग्रह किया है।

‘पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग’ (पेटा) ने राजनीतिक दलों से जानवरों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने और उनके खिलाफ क्रूरता करने वालों को कठोर दंड प्रदान करने संबंधी नीतियों और कानून को अपने चुनावी घोषणापत्रों में शामिल करने का आग्रह किया है।

पेटा की ओर से लिखे गए पत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान के तौर-तरीकों वाले प्रयोगों में जानवरों के इस्तेमाल को चरणबद्ध तरीके से हटाने और अभिनय में हाथियों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के अनुरोध शामिल हैं।

पेटा की भारतीय शाखा की निदेशक खुशबू गुप्ता ने कहा, ‘‘यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि सभी जीवित प्राणियों के कल्याण पर समुचित ध्यान दिया जाए और उनकी सुरक्षा की जाए। मौजूदा समय में किसी जानवर के साथ क्रूरता करने वाला व्यक्ति सिर्फ 10 रुपये के जुर्माने का भुगतान करके बच सकता है।’’

पेटा ने कहा कि पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 साठ वर्ष से अधिक पुराना कानून है, इसलिए ‘‘जानवरों की पर्याप्त सुरक्षा के लिए इसमें तत्काल संशोधन की आवश्यकता है।’’

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments