scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअसम में बांग्लादेशी आतंकी संगठन का एक और सदस्य गिरफ्तार

असम में बांग्लादेशी आतंकी संगठन का एक और सदस्य गिरफ्तार

Text Size:

गुवाहाटी, 24 अप्रैल (भाषा) असम के बोंगाइगांव जिले में बांग्लादेश के एक संगठन से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

असम में मार्च से लेकर अब तक बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन के 12 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बोंगाइगांव के पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मानिकपुर थाने के भंडारा गांव से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकवादी को एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उन्होंने कहा, ‘हमने तीन अन्य जिहादियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर शुक्रवार को सैयद अहमद को गिरफ्तार किया था। इन जिहादियों को हाल ही में त्रिपुरा से गिरफ्तार किया गया था।’

भाषा रवि कांत पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments