scorecardresearch
सोमवार, 28 अप्रैल, 2025
होमदेशअमित शाह ने मुंबई भाजपा को सात सूत्री कार्यक्रम दिया: शेलार

अमित शाह ने मुंबई भाजपा को सात सूत्री कार्यक्रम दिया: शेलार

Text Size:

मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुंबई में लागू करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सात सूत्री कार्यक्रम दिया है। पार्टी की महानगर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने यहां यह जानकारी दी।

शेलार ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल शाह शनिवार देर शाम मुंबई पहुंचे और उन्होंने मुंबई भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक कर संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा की।

शेलार ने कहा, ‘शाह ने हमें मुंबई वासियों की बेहतर सेवा के लिए सात सूत्री कार्यक्रम लागू करने के लिए कहा है। कमेटी की बैठक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य की उपस्थिति में बुलाई गई थी।’

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में 2022 की शुरुआत में निकाय चुनाव होने थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण ये आयोजित नहीं किए गए थे।

बृहन्मुंबई नगर निगम पर शिवसेना का शासन था, जो पिछले साल जून में भाजपा के सहयोगी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुटों में विभाजित हो गई थी।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments