scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअटारी में 'मुलेठी' की खेप में छिपाकर रखी गई 102 किलो हेरोइन जब्त

अटारी में ‘मुलेठी’ की खेप में छिपाकर रखी गई 102 किलो हेरोइन जब्त

Text Size:

अमृतसर, 24 अप्रैल (भाषा) पंजाब की अटारी सीमा पर सीमा शुल्क विभाग ने रविवार को ‘मुलेठी’ की खेप में छिपाकर रखी गई 100 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त कर ली। मुलेठी की यह खेप अफगानिस्तान से आई थी।

जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, हेरोइन को दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा अफगानिस्तान से आयात की गई मुलेठी की खेप में छिपाकर रखा गया था। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान से सूखे मेवे, ताजे फल और जड़ी-बूटियों का नियमित आयात इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी के माध्यम से होता है।

भाषा रवि कांत पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments