scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअगवा की गयी लड़की हिमाचल में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अगवा की गयी लड़की हिमाचल में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

जम्मू,15 मई (भाषा) जम्मू से दस दिन पहले एक युवक द्वारा कथित तौर पर अगवा की गई लड़की को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के थकराकोट गांव निवासी कुलदीप सिंह ने कथित तौर पर लड़की को पांच मई को उसके घर से अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की और इस दौरान उन्हें लड़की के हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में होने का पता चला जिसके बाद उसे वहां से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments