अटारी-वाघा बॉर्डर पार करते वक्त उदास पाकिस्तान का एक बच्चा | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंट
Text Size:
अमृतसर: सैकड़ों पाकिस्तानी नागरिक जो इलाज, पारिवारिक मुलाकात, शादी या धार्मिक तीर्थयात्रा के लिए भारत आए थे, अब वापस लौटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
यह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा सार्क वीज़ा छूट योजना को निलंबित करने का नतीजा है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.
अटारी-वाघा बॉर्डर पर पासपोर्ट की जांच कर रहे बीएसएफ कर्मियों को देखते पाकिस्तानी बच्चे | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंट
एसवीईएस के तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए एक हफ्ते से भी कम वक्त दिया गया था. बहुत से लोग अटारी-वाघा बॉर्डर पार करने के लिए दौड़ पड़े, अब तक 500 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार कर चुके हैं.
मोहम्मद अयान, 17, एक पाकिस्तानी नागरिक जो अपने लकवे के इलाज के लिए भारत आए थे, अब अपनी मां के बिना वापिस लौट रहे हैं | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंटसफेद रंग की SUV के ऊपर मोहम्मद अयान की व्हीलचेयर | फोटो: सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंट
चार बच्चों की मां रुखसार का मामला परिवारों के सामने आने वाली मुश्किलों को दर्शाता है. भारतीय पासपोर्ट के साथ, वह पाकिस्तान लौटने के लिए संघर्ष कर रही हैं, जबकि उनके बच्चे, जो पाकिस्तानी नागरिक हैं, को सीमा पार करने की अनुमति है.
बच्चों ने अपने पिता के नाम और नंबर वाले आई-कार्ड पहने हुए हैं क्योंकि उनकी मां भारतीय पासपोर्ट होने के कारण सीमा पार नहीं कर सकती हैं | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंट
अमृतसर के पास अटारी-वाघा बॉर्डर क्रॉसिंग पर भारत छोड़ने की तैयारी कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों को ले जाने वाले वाहन एकीकृत चेक पोस्ट के पास कतार में खड़े हैं.
11 वर्षीय ज़ैनब इसलिए रो पड़ी क्योंकि उनकी मां उनके साथ पाकिस्तान नहीं जा सकती | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंटअटारी-वाघा सीमा चेक पोस्ट के पास अंदर जाने का इंतज़ार करते हुए बच्चे अपने पाकिस्तानी पासपोर्ट दिखाते हुए | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंटपाकिस्तानी हिंदू महिला सिंधु कंवर अटारी में बेसब्री से इंतज़ार कर रही है | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंटप्रिया कंवर (पीले दुपट्टे में), जो एक पाकिस्तानी से विवाहित भारतीय नागरिक हैं, अपने परिवार के साथ सीमा पार नहीं जा सकीं | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंटभारतीय सरकार द्वारा SEVS को रद्द करने की घोषणा के बाद पाकिस्तानी नागरिक रबिका परेशान हैं | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंटपाकिस्तानी नागरिकों के पासपोर्ट की जांच करते हुए बीएसएफ के जवान | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंटपहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार के अल्टीमेटम के बाद पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ रहे हैं | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंटपाकिस्तानी नागरिकों के पासपोर्ट की जांच करते हुए बीएसएफ के जवान | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंटबीएसएफ के जवान पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रहे वाहनों की इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के पास कतार में खड़े होने पर पहरा देते हुए | सूरज सिंह बिष्ट/दिप्रिंट