scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशउप्र: विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र का मायावती ने किया स्वागत

उप्र: विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र का मायावती ने किया स्वागत

Text Size:

लखनऊ, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र का बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण का समर्थन करती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया।

इस विशेष सत्र में राज्य सरकार महिला आरक्षण से संबंधित संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न होने के लिए विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी।

इस सत्र का उद्देश्य 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को महिला विरोधी के रूप में घेरना है।

वहीं, विपक्ष इसका पुरजोर विरोध कर रहा है।

बसपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर कहा, “महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने की पहल के तहत लोकसभा व राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला काफी लंबी जद्दोजहद के बावजूद भी आगे नहीं बढ़ पाया है। यह अति-दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व अति-चिन्तनीय भी है।”

उन्होंने कहा, “इस सन्दर्भ में आज (बृहस्पतिवार को) विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया, जिसका बसपा स्वागत करती है और महिला आरक्षण का समर्थन भी करती है।”

भाषा जफर जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments