scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़: इंडिगो की उड़ान में यात्री बेहोश, रायपुर में विमान को आपात स्थिति में उतारा गया

छत्तीसगढ़: इंडिगो की उड़ान में यात्री बेहोश, रायपुर में विमान को आपात स्थिति में उतारा गया

Text Size:

रायपुर, 30 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पुणे जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने पर विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-135 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतारा गया।

उन्होंने बताया कि विमान दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया।

अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर हवाई अड्डे में एटीसी से संपर्क किया और विमान को रायपुर में उतारने का फैसला किया।

अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने विमान के उतरते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की और एम्बुलेंस के जरिये उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं और स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग दोपहर एक बजे फिर से अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।

भाषा संजीव जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments