scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमरिपोर्टझांसी हादसा: पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार की मौत

झांसी हादसा: पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार की मौत

थार से स्कूटी को टक्कर, आरोपी सस्पेंड, अन्य सवारों की तलाश जारी

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत झांसी पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रिटायर्ड असिस्टेंट रजिस्ट्रार की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है. घटना में मनीराम वर्मा की जान चली गई.

झांसी के एसएसपी बीबीजीटी मूर्ति ने बताया कि थाना नवाबाद क्षेत्र में एक थार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वर्मा को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जांच के दौरान पुलिस ने थार वाहन को कब्जे में ले लिया और पाया कि उसे कांस्टेबल रजत चला रहा था. आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कांस्टेबल रजत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के समय वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश जारी है.

share & View comments