नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है।
केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धोखा किया है।’’
इससे पहले दिन में, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को एलान किया कि वे और पार्टी के पांच अन्य राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के 10 में से सात सदस्यों का भाजपा में विलय होने वाला है।
चड्ढा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य ‘आप’ राज्यसभा सदस्य – हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल हैं।
भाषा
शफीक दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.