scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशझारखंड के धनबाद में जमीन धंसने से तीन मकान ढहे, दो लोग घायल

झारखंड के धनबाद में जमीन धंसने से तीन मकान ढहे, दो लोग घायल

Text Size:

धनबाद, 24 अप्रैल (भाषा) झारखंड के धनबाद जिले में जमीन धंसने से तीन घर ढह गए, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सोनारडीह थाना क्षेत्र के टांडाबाड़ी बस्ती में हुई।

धनबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक एस. मोहम्मद याकूब के अनुसार, घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है तथा ‘भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल)’ की सहायता से प्रभावित लोगों को इलाके से स्थानांतरित किया जा रहा है। जमीन धंसने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।’’

इससे पहले, 31 मार्च को भी इलाके में ऐसी ही एक घटना में एक घर के ढहने के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।

भाषा खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments