scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशलखनऊ में व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली; पारिवारिक विवाद की आशंका

लखनऊ में व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली; पारिवारिक विवाद की आशंका

Text Size:

लखनऊ, 22 अप्रैल (भाषा) लखनऊ के पारा इलाके में बुधवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक घटना पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धेश्वर चौराहे के पास भपटामऊ इलाके में पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान कासगंज जिले के मूल निवासी कप्तान सिंह सरदार के रूप में हुई है, जो अपने दो बेटों और बहुओं के साथ लखनऊ में रहते थे। पुलिस ने कहा कि वह सोने की कीलों का कारोबार करते थे और उनके पास लाइसेंसी बंदूक थी।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, सरदार ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने संदेह जताया है कि सरदार ने पारिवारिक विवाद के कारण यह कदम उठाया। हालांकि वह सभी कोणों से जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा, ‘‘शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।’’

भाषा सं जफर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments