scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशतेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की प्रशांत नील निर्देशित फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी

तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की प्रशांत नील निर्देशित फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी

Text Size:

हैदराबाद, 21 अप्रैल (भाषा) तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की प्रशांत नील निर्देशित आगामी फिल्म अगले साल 11 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की पहली झलक 20 मई को जूनियर एनटीआर के 43वें जन्मदिन पर जारी की जाएगी।

निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने ‘एक्स’ पर यह घोषणा की। जूनियर एनटीआर के किरदार का एक पोस्टर भी जारी किया गया है।

इस फिल्म का निर्माण अप्रैल 2025 में शुरू हुआ और बीच में कई बार इसे स्थगित किया गया। पहले इसे जून 2026 में रिलीज़ करने की योजना थी।

नील द्वारा निर्देशित और पटकथा लिखित इस फिल्म का नाम संभवत: ‘ड्रैगन’ है। इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स, एनटीआर आर्ट्स और टी-सीरीज़ ने संयुक्त रूप से किया है।

नील ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ’ और ‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’ का निर्देशन कर चुके हैं। जूनियर एनटीआर की आखिरी फिल्म कोराटाला शिवा निर्देशित ‘देवरा: पार्ट 1’ थी जो सितंबर 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान ने भी अहम भूमिका अदा की थी।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments