नई दिल्ली: उत्तराखंड के देहरादून में राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर द्वारा राजपुर रोड स्थित हुडको सभागार में “लोकतंत्र में जनसंपर्क का महत्व” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं उपनिदेशक रवि बिजारनिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनसंपर्क सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करता है और प्रभावी संवाद से ही विश्वास का निर्माण होता है.
हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव ने कहा कि जनसंपर्क केवल शासन और प्रशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार और समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने बदलते संचार माध्यमों के बीच जिम्मेदार संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया.
सचिव अनिल सती ने संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी. मनीता हरि ने फेक न्यूज और डीप फेक जैसी चुनौतियों पर सतर्क रहने की बात कही.