scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमरिपोर्टनासा के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की चमक, ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

नासा के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की चमक, ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

सैटेलाइट डेटा में यूपी की बढ़ती रोशनी को विकास और बिजली सुधारों की वैश्विक पुष्टि माना गया.

Text Size:

नई दिल्ली; उत्तर प्रदेश में नासा द्वारा जारी वर्ल्ड नाइट मैप में राज्य का दुनिया के सबसे अधिक रोशन क्षेत्रों में प्रमुख रूप से उभरना ऊर्जा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है. यह मानचित्र 2014 से 2022 के बीच पृथ्वी पर रात की रोशनी में हुए बदलावों का अध्ययन करता है और इसमें उत्तर प्रदेश व बिहार में रोशनी के स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

विशेषज्ञों के अनुसार यह वृद्धि शहरीकरण और बिजली आपूर्ति में सुधार का परिणाम है. राज्य सरकार का दावा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव से शहर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़े सुधार किए गए हैं. ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ ट्रांसमिशन और वितरण ढांचे को मजबूत किया गया है.

घाटमपुर तापीय परियोजना जैसी इकाइयों के विस्तार और स्मार्ट तकनीकों के उपयोग से आपूर्ति व्यवस्था अधिक स्थिर हुई है. डिजिटल सेवाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को पारदर्शी और रियल टाइम जानकारी मिल रही है. बिजली चोरी पर नियंत्रण और लाइन लॉस में कमी से प्रणाली अधिक प्रभावी बनी है.

कृषि और उद्योग क्षेत्र को स्थिर बिजली मिलने से आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है और उत्तर प्रदेश निवेश के लिए आकर्षक राज्य के रूप में उभरा है. यह रिपोर्ट ऊर्जा सुधारों की वैश्विक मान्यता के रूप में देखी जा रही है.

share & View comments