scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमरिपोर्टजानापाव में परशुराम-श्री कृष्ण लोक की घोषणा, सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जानापाव में परशुराम-श्री कृष्ण लोक की घोषणा, सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने 17.41 करोड़ की परियोजना का ऐलान करते हुए इसे आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की बात कही

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानापाव कुटी में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ के निर्माण की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 17.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह तीर्थ स्थल भगवान परशुराम और भगवान कृष्ण की लीलाओं को एक साथ प्रस्तुत करेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थल सनातन संस्कृति और आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा और यहां पांच दीर्घाओं वाला संग्रहालय भी विकसित किया जाएगा. उन्होंने विपक्ष पर महिला आरक्षण को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहनों के अधिकारों के साथ अन्याय किया है.

सीएम ने गंभीर और अजनार नदी के पुनर्जीवन की योजना बनाने के निर्देश भी दिए और इसे धरती माता की धमनियां बताया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी और श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण एवं परशुराम के जीवन से जोड़ने का कार्य करेगी.

प्रस्तावित लोक में शस्त्र दीर्घा, स्वरूप दीर्घा, ध्यान दीर्घा और संतुलन दीर्घा सहित पांच अनुभाग होंगे तथा परिसर में भगवान परशुराम और भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी और प्रवेश द्वार को 30 फुट ऊंचा बनाया जाएगा जिससे यह क्षेत्र प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा अधिकारियों द्वारा बताया गया है.

share & View comments