scorecardresearch
Thursday, 16 April, 2026
होमदेशशासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय : भजनलाल शर्मा

शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय : भजनलाल शर्मा

Text Size:

जयपुर, 16 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय हैं, जहां से प्रदेश की सभी नीतियों एवं योजनाओं की शुरुआत कर आमजन को लाभान्वित किया जाता है।

शर्मा ने कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कर सुशासन के संकल्प को वास्तविकता में बदलें।”

मुख्यमंत्री ने राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के नव-निर्वाचित अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई तथा उनसे प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व निभाने का आग्रह किया।

शर्मा ने कहा, “प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मचारियों की कार्यकुशलता और क्षमता बढ़ाने के लिए ‘मिशन कर्मयोगी’ की शुरुआत की है। प्रदेश के कर्मचारियों को भी इसके जरिये अपनी कार्यकुशलता बढ़ानी चाहिए।”

इस अवसर पर मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री उपस्थित थे।

भाषा

बाकोलिया पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments