scorecardresearch
Thursday, 16 April, 2026
होमखेलअर्जुन और आदित्य ने यूएस ओपन में एक और स्वर्ण पदक जीता

अर्जुन और आदित्य ने यूएस ओपन में एक और स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) अर्जुन सिंह ने आदित्य सिंह की भारतीय जोड़ी ने फ्लोरिडा के नेपल्स में चल रही यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में जे मेओडे और डब्ल्यू लिन को 9-11, 11-2, 11-7 से हराकर पुरुष युगल 5.0 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

भारत के ही पंथ ठक्कर और अथर्व शेठ की जोड़ी ने 4.5 पुरुष युगल वर्ग में रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में कैयन एप्पल और माइकल वैन ड्यूसेन से 8-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।

अर्जुन और आदित्य ने कहा, ‘‘यूएस ओपन में एक और स्वर्ण पदक जीतना बेहद संतोषजनक है। हमने फिर से मिलकर यह खिताब जीता है जिससे यह और खास बन जाता है। हम आगे भी जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे।’’

अर्जुन का यह टूर्नामेंट में तीसरा स्वर्ण पदक है। अपने भाई आदित्य के साथ उनका दूसरा स्वर्ण पदक है।

इससे पहले टूर्नामेंट में उन्होंने लड़कों के अंडर-18 में युगल खिताब जीता था।

भाषा

पंत मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments