लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस बार आंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है. योगी सरकार इसे सामाजिक न्याय और जनजागरूकता के अभियान के रूप में मना रही है.
लखनऊ के हजरतगंज स्थित आंबेडकर महासभा परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगे. कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बुद्ध वंदना और पुष्पांजलि से होगी.
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
14 अप्रैल को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी की पावन जयंती है। यह अवसर भारत के संविधान की रूपरेखा तैयार करने वाले उस महान व्यक्तित्व को कृतज्ञता अर्पित करने का है, जिसकी दृष्टि से करोड़ों लोगों को गरिमामयी जीवन का अधिकार मिला।… pic.twitter.com/nYNRja0pYM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2026
प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाकर संविधान, अधिकारों और समानता के बारे में जागरूक करेंगे.
सरकार ने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर छत्र लगाने, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण कराने का भी फैसला किया है. इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और संस्थानों में भाषण, निबंध और वाद-विवाद जैसे कार्यक्रम होंगे.
सीएम योगी की कैबिनेट पहले ही ‘डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ को मंजूरी दे चुकी है, जिसके तहत प्रदेश में महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों का विकास किया जाएगा.
14 अप्रैल को पूरा प्रदेश ‘आंबेडकरमय’ नजर आएगा.
