देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के बल्लूपुर चौक पर नगर निगम द्वारा आयोजित ‘स्वैच्छिक स्वच्छता’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने खुद सफाई अभियान में भाग लिया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सरकार के प्रयासों से सफाई संभव नहीं है, इसके लिए जनता की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की.
नगर निगम द्वारा 7 से 13 अप्रैल तक चलाए गए इस विशेष अभियान में शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए सफाई, कचरा निपटान और जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए.
सीएम धामी ने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और इन्हें लगातार चलाना चाहिए.
इस मौके पर कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.
